ट्रंप 2500 मरीन भेजकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर करेंगे कब्जा? पूर्व US नेवी अफसर ने बताया पागलपन, जानें खतरा

Updated on 14-03-2026 01:24 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है कि क्या अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट के द्वीपों पर कब्जा करने जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रंप ने एक दिन पहले ही 2500 मरीन सैनिकों को मध्य पूर्व में तैनात करने का आदेश दिया है। अमेरिकी नेवी के पूर्व अधिकारी और रक्षा एक्सपर्ट मैल्कम नैंस ने इसे एक खतरनाक प्लान बताते हुए आकलन पेश किया है।

अमेरिका ने 40 साल पहले बनाया था प्लान

मैल्कम नैंस ने कहा कि यह काम कम से कम दो हफ्तों में पूरा हो सकता है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ी समस्या भी बताई। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट के अमेरिकी कमांडरों ने 40 साल पहले ही इस योजना का विश्लेषण किया था। मैल्कम ने बताया कि उस समय अनुमान लगाया गया था कि हमें 6000 मरीन सैनिकों के साथ-साथ कई द्वीपों पर तैनात सभी उपकरणों की आवश्यकता होगी।
मैल्कम ने बताया कि योजना यह थी कि पहले लारक, होर्मुज और केशम द्वीप पर कब्जा करके बंदर अब्बास को घेर लिया जाए। फिर प्रतिबंधित समुद्री सीमा को तोड़कर आगे बढ़ा जाए। इसके बाद प्रतिबंधित समुद्री सीमा को तोड़कर आगे बढ़ा जाए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अमेरिका ने 1988 में भी इस तरह का प्लान नहीं बनाया था, जब ईरानी बारूदी सुरंगों ने अमेरिकी जहाजों को डुबोने की कोशिश की थी। उन्होंने इसकी वजह भी बताई।

अमेरिका के लिए खतरनाक है होर्मुज स्ट्रेट

  • मैल्कम ने बताया कि इसके लिए अमेरिका ईरान को होर्मुज स्ट्रेट में हमला करना होगा। इसके जवाब में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड और बासिज फोर्स के सैनिक पहाड़ों से इन द्वीपों पर बमबारी और आत्मघात हमला करेंगे।
  • उन्होंने रसद सप्लाई से जुड़ी समस्या पर ध्यान दिलाया। मैल्कम ने कहा कि यह सप्लाई UAE और कतर के ठिकानों से होगी, जिन पर फिर से हमला होगा। वे शायद इसके लिए सहमत न हों।
  • इसका मतलब होगा कि सप्लाई को एक बेहद विवादित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरना होगा। उन्होंने इसे पागलपन बताया।
  • मिडिल ईस्ट में तैनात सेना को ईरानी पहाड़ों के सामने मिसाइलों, पनडुब्बी ड्रोन, सुसाइड बोट या बारूदी सुरंगों के बीच लॉन्च करना होगा, जिनका अमेरिका ने पता नहीं लगाया है।

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की बारूदी सुरंगें

हाल में में पता चला है कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंगें बिछा रहा है। मैल्कम ने कहा कि अगर पेंटागल इटली से एक्सपेडिशनरी सी बेस जहाज को हिंद महासागर में लाता है तो होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित मंच मिल सकता है। हालांकि, अभी तक ऐसी कोई प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने इसे मूर्खतापूर्ण अवधारणा बताया जो जल्दबाजी में की मालूम पड़ती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.