GNews7.com

इंग्लैंड में कैसा है रोहित शर्मा है वनडे रिकॉर्ड? आग उगलता है बल्ला, 9 मैचों में ही जड़ दिए थे 5 शतक

Updated on 13-07-2026 01:35 PM
बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी हाई-वोल्टेज क्रिकेट एक्शन अब फटाफट फॉर्मेट से निकलकर 50-ओवर यानी वनडे इंटरनेशनल में बदलने जा रहा है। तीन मैचों की इस वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई 2026 से होने जा रहा है। हाल ही में टी20 सीरीज में मिली 0-4 की करारी शिकस्त के बाद, टीम इंडिया की साख बचाने और खोया गौरव वापस पाने की पूरी जिम्मेदारी अब दो सबसे सीनियर दिग्गजों, रोहित शर्मा और विराट कोहली के कंधों पर आ टिकी है। सफेद गेंद के क्रिकेट में दुनिया पर राज करने वाले इन दोनों खिलाड़ियों के हालिया टी20 फॉर्म पर भले ही सवाल उठे हों, लेकिन इंग्लैंड की धरती पर वनडे में इनके आंकड़े इतने शानदार हैं कि विरोधी टीमें खौफ में आ जाएं।

इंग्लैंड में जमकर बोलता है रोहित शर्मा का बल्ला

भारतीय फैंस के लिए राहत की बात यह है कि जब बात इंग्लैंड में वनडे क्रिकेट खेलने की आती है, तो रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोलता है। आइए नजर डालते हैं इंग्लैंड में रोहित शर्मा के चौंकाने वाले आंकड़ों पर, रोहित शर्मा का इंग्लैंड की धरती पर वनडे रिकॉर्ड आधुनिक क्रिकेट के किसी भी विदेशी बल्लेबाज की तुलना में सबसे बेहतरीन माना जा सकता है। उन्होंने इंग्लैंड में स्विंग और सीम लेती पिचों के सामने अद्भुत निरंतरता दिखाई है, रोहित ने इंग्लैंड में अब तक कुल 27 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 64.91 के बेमिसाल औसत से 1,428 रन कूटे हैं। वह इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले दुनिया के नंबर-1 विदेशी बल्लेबाज हैं। इंग्लिश परिस्थितियों में जहां दिग्गज बल्लेबाज रन बनाने को तरसते हैं, वहां रोहित ने 7 शानदार शतक और 7 अर्धशतक जड़े हैं।

45 दिन में जड़े थे 5 शतक

वनडे वर्ल्ड कप 2019 का आयोजन इंग्लैंड में किया गया था। उस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने 45 दिन तक खेले गए उस वनडे वर्ल्ड कप में कुल 9 मुकाबलों में 5 शतक जड़े थे। इन 5 शतकों के दमपर टीम इंडिया सेमीफाइनल तक पहुंची थी। फैंस को उम्मीद है कि रोहित शर्मा एक बार फिर से इस सीरीज में अपने वर्ल्ड कप 2019 वाला फॉर्म दिखाएंगे। रोहित शर्मा का फॉर्म अभी भी कमाल का है। टी20 सीरीज में युवा खिलाड़ियों के फ्लॉप शो के बाद, अब वनडे सीरीज में भारतीय टीम की वापसी पूरी तरह से रोहित शर्मा, विराट कोहली और दुनिया के नंबर-1 तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के कंधों पर टिकी है।



मिशन इंग्लैंड, वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 14 जुलाई 2026 – एजबेस्टन स्टेडियम, बर्मिंघम
  • दूसरा वनडे: 16 जुलाई 2026 – सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ
  • तीसरा वनडे: 19 जुलाई 2026 – लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.