GNews7.com

गौतम गंभीर के 2 चहेतों का कटने वाला है टीम इंडिया से पत्ता, इंग्लैंड दौरे के बाद विदाई तय? एक्शन मोड में BCCI

Updated on 13-07-2026 01:38 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म होने के साथ ही कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। गौतम गंभीर के 2 सबसे भरोसेमंद रयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्कल का भविष्य डिस्कस करने के लिए बीसीसीआई की ओर से मीटिंग की जाने वाली है। दोनों के अनुबंध इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद खत्म होने वाले हैं। जानकारी के अनुसार रयान का जाना तय है, जबकि मोर्कल के साथ बातचीत की जा सकती है।

डोशेट और मोर्कल की विदाई लगभग तय

साल 2024 में जब गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के हेडकोच की भूमिका संभाली थी तो उन्होंने रयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्कल को खुद कोचिंग स्टाफ में जगह दी थी। यह दोनों गंभीर के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे, शुरुआत में अभिषेक नायर भी बतौर सहायक कोच जुड़े हुए थे। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद उनकी विदाई हो गई थी। अब डोशेट और मोर्कल का भी गंभीर से अलग होना तय माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रयान ने आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने के लिए बातचीत शुरू कर दी है। जबकि पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी विकल्प की तलाश में है।

टी दिलीप पर गिर सकती है गाज

भारतीय टीम की हालिया लचर फील्डिंग की वजह से टी. दिलीप की नौकरी पर भी खतरा मंडराने लगा है। जानकारी के अनुसार बोर्ड खिलाड़ियों की फील्डिंग से खासा प्रभावित नहीं है। आपको बता दें कि दिलीप साल 2021 से टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए हैं। अभिषेक नायर के साथ ही दिलीप की भी विदाई होने वाली थी, हालांकि बाद में उन्हें एक्सटेंशन दिया गया।

जिम्बाब्वे जाएगा दूसरा कोचिंग स्टाफ

इसके साथ ही आपको बता दें कि 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण बतौर कोच जाने वाले हैं। 19 जुलाई को इंग्लैंड में आखिरी वनडे खेला जाने वाला है। ऐसे में कार्यभार प्रबंधन के लिए बीसीसीआई की ओर से लक्ष्मण को जिम्बाब्वे भेजने का फैसला लिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.