GNews7.com

बिलासपुर में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने लगाई फांसी:कमरे में फंदे पर लटकती मिली लाश

Updated on 16-07-2026 11:50 AM
बिलासपुर, बिलासपुर में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने बुधवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जिस समय यह घटना हुई, तब उसकी पत्नी घर में ही मौजूद थीं। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

सरकंडा के चटर्जी गली निवासी सीताराम गुप्ता (68) पिता केदार प्रसाद गुप्ता पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर पद से रिटायर हुए थे। घर में वो अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनके चार बेटे और एक बेटी है। सभी बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है। लेकिन, बेटे घर से अलग रहते थे। बुधवार की शाम वो घर पर ही थे। इस दौरान वो अपने कमरे की तरफ गए।

घबराई पत्नी ने बेटों और पड़ोसियों को दी जानकारी

देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चला तब उनकी पत्नी आवाज लगाते हुए कमरे तक पहुंची। इस दौरान कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा, तब हैरान रह गई। अंदर कमरे में उनके पति की लाश फंदे पर लटक रही थी। यह नजारा देखकर घबराई पत्नी ने अपने बेटों और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी।

सुसाइड नोट नहीं मिला, आत्महत्या के कारणों का पता नही

टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि, रिटायर्ड पुलिसकर्मी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली, तब पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया। घर की तलाशी लेने पर कोई सुसाइड नोट या ऐसा कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में शिफ्ट करा दिया है।

परिजनों के बयान दर्ज, हर एंगल से जांच

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, घटना स्थल से मिले तथ्यों और परिजनों से पूछताछ के आधार पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
सुकमा। सुकमा जिले के जनपद पंचायत छिंदगढ़ के सभाकक्ष में बुधवार को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत एक दिवसीय परियोजना स्तरीय प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टर …
 17 July 2026
सुकमा। जिला प्रशासन सुकमा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूरी सजगता से कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर …
 17 July 2026
दंतेवाड़ा। शासन की जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की पहल मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए भरोसेमंद मंच साबित हो रही है। जिले के ग्राम हीरानार के तेलगा पारा वार्ड…
 17 July 2026
राजनांदगांव। जिले में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत अब भी बनी हुई है। पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य होने के बावजूद घरेलू गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़…
 17 July 2026
दंतेवाड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष  नंदलाल मुड़ामी ने जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम पंचायत हिरोली, कड़मपाल एवं मदाडी का व्यापक दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।…
 17 July 2026
दंतेवाड़ा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  एम. भार्गव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का क्षेत्रीय निरीक्षण कर…
 17 July 2026
दंतेवाड़ा। आज जिले के सेवानिवृत्त होने वाले चार शिक्षकों के सम्मान में गरिमामय समारोह कार्यक्रम में कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव ने शिक्षकों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित…
 17 July 2026
दंतेवाड़ा। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), द्वारा ’’ए-हेल्प’’ ( पशुधन स्वास्थ्य एवं पशुधन उत्पादन विस्तार हेतु मान्यता प्राप्त अभिकर्ता) अंतर्गत आयोजित 15 दिवसीय आवासीय पशु सखी प्रशिक्षण…
 17 July 2026
भिलाईनगर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) और अडाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) के बीच भिलाई इस्पात संयंत्र एवं टाउनशिप में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति के लिए गुरुवार को महत्वपूर्ण…
Advt.