GNews7.com

भोपाल में अंधविश्वास की खौफनाक बलि... गढ़े धन के लालच में सगे पिता ने की इकलौती बेटी की हत्या, तांत्रिक फरार

Updated on 16-07-2026 11:21 AM

 भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और गढ़े धन के लालच ने एक पिता को इतना निर्दयी बना दिया कि उसने अपनी ही इकलौती नाबालिग बेटी की बलि चढ़ा दी। अनुष्ठान के बहाने रात में खेत पर ले जाकर पहले उसके सिर पर डंडा मारा, फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पड़ोसी के खेत में दफना दिया और अगले दिन पुलिस में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराकर खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करता रहा।

करीब एक महीने बाद खेत की जुताई के दौरान कंकाल मिलने से मामला हत्या में बदल गया। घटना के बाद फरार हुए आरोपित पिता को पुलिस ने लगभग तीन महीने बाद विदिशा जिले के गंजबासौदा से गिरफ्तार कर लिया। मामले में दो अन्य आरोपित अब भी फरार हैं।

गढ़े धन के लालच में तांत्रिक को बुलाया

एसपी पंकज पांडे के अनुसार आरोपित मजदूर सूखीसेवनिया क्षेत्र में एक किसान के खेत की रखवाली और मजदूरी करता है। मार्च 2025 में उसके एक रिश्तेदार ने खेत की मेढ़ पर पुरानी ईंटें देखकर दावा किया कि वहां जमीन में सोने-चांदी के पुराने सिक्के और खजाना दबा हुआ है। इसके बाद पास के गांव से एक "जानिया" (तांत्रिक) को बुलाया गया। दो अप्रैल की रात करीब 11 बजे तांत्रिक खेत पर पहुंचा। उस समय आरोपित की पत्नी, दोनों बेटे और बेटी खेत में ही सो रहे थे।

तांत्रिक के कहने पर पिता ने की बेरहमी से हत्या

तांत्रिक के कहने पर पिता चुपचाप अपनी बेटी को उठाकर खेत की मेढ़ पर ले गया। वहां अगरबत्ती जलाकर अनुष्ठान शुरू किया गया। कुछ देर बाद तांत्रिक ने नाटक करते हुए कहा कि लड़की के शरीर में "बाबा" आ गया है और यदि उसे नहीं मारा गया तो वह सभी की जान ले लेगी। अंधविश्वास में डूबे पिता ने बिना देर किए हाथ में रखा डंडा बेटी के सिर पर दे मारा। गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी जब उसकी सांसें चल रही थीं तो उसने हाथों से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पास के खेत में जुताई से बने गड्ढे में दफना दिया।

गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाकर रचा नाटक, जुताई के दौरान खुला राज

अगले दिन बेटी के गायब होने का नाटक करते हुए उसने पत्नी से कहा कि कोई उसे उठाकर ले गया है। दोनों ने सूखीसेवनिया थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। हालांकि सात मई को उसी खेत की दोबारा जुताई के दौरान नाबालिग का कंकाल और उसके कपड़े मिले। कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान हुई। पुलिस जब कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की तैयारी कर रही थी, तभी आरोपित अचानक घर से फरार हो गया।

आरोपित ने कबूला जुर्म, मुख्य आरोपी जेल भेजा गया

उसके इस व्यवहार से परिवार को भी शक हुआ। पत्नी ने पुलिस को पति पर संदेह जताया, जिसके बाद जांच का फोकस उसी पर आ गया। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने उसे विदिशा जिले के गंजबासौदा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की पूरी वारदात कबूल कर ली। एसपी पंकज पांडे ने बताया कि मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वारदात में शामिल कथित तांत्रिक और एक अन्य आरोपित की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले में अंधविश्वास के नाम पर रची गई साजिश और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
विधानसभा उपचुनाव-2026 के दृष्टिगत दतिया जिले में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी पालन एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सतत करवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक दतिया श्री…
 17 July 2026
भोपाल, सरकारी बैठकों में निर्णय लेने में लेटलतीफी और लंबी व उबाऊ मीटिंग से होने नुकसान को लेकर केंद्र सरकार ने नई गाइड जारी की है। इसमें प्रदेश में उच्च पदों…
 17 July 2026
भोपाल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम गर्ग को कथित VIP ट्रीटमेंट दिए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। भोपाल में समाजवादी पार्टी के प्रदेश…
 17 July 2026
भोपाल, एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शुक्रवार को 44 हजार करोड़ रुपए की केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया।भोपाल में उन्होंने कहा…
 17 July 2026
भोपाल, दिल्ली में आयोजित 'भारत टेक्स-2026' और 'इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश' में एमपी को रोजगार की दिशा में बड़ा आश्वासन मिला है। इन दोनों बड़े आयोजनों के माध्यम…
 17 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को लेकर जारी विवाद के बीच अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (AIMIM) भी खुलकर मैदान में उतर आई है। पार्टी…
 17 July 2026
भोपाल। बैरसिया के शाहपुरा गांव में पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर बलवा हो गया। सरपंच चुनाव में वोट नहीं देने की नाराजगी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ…
 17 July 2026
भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के अंतर्गत अमृत भारत स्टेशन योजना से पुनर्विकसित सांची, विदिशा, अशोकनगर और शिवपुरी रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण शुक्रवार को होगा।पर्यटन का मिलेगा बढ़ावारेलवे…
 17 July 2026
 भोपाल। लोक निर्माण विभाग ने 13 जुलाई को पदोन्नत किए गए दिलीप सिंह टेकाम की पदोन्नति दो दिन बाद ही निरस्त कर दी।दरअसल, सहायक यंत्री से कार्यपालन यंत्री पद पर…
Advt.