GNews7.com

भोपाल पुलिस ने युवक का काटा 300 का चालान, इतने में चोर उड़ा ले गया स्कूटी, पूछने पर कांस्टेबल बोला- अब तो तुम्हारी गाड़ी गई

Updated on 16-07-2026 11:20 AM
भोपाल। राजधानी में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जिस स्कूटी को पुलिस ने नियम उल्लंघन पर रोककर उसकी चाबी अपने कब्जे में ली थी, वही स्कूटी की चाबी एक चोर के हाथों में थमा दी, जो कुछ ही मिनट बाद पुलिस की मौजूदगी में गाड़ी लेकर फरार हो गया। पीड़ित का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने ही स्कूटी की चाबी एक अज्ञात युवक को दी है

चार थानों के चक्कर लगाता रहा युवक

हैरानी की बात यह रही कि घटना के बाद वाहन चोरी की शिकायत दर्ज कराने के लिए पीड़ित चार थानों के चक्कर लगाता रहा, लेकिन कहीं उसकी सुनवाई नहीं हुई। बैरसिया तहसील के ललरिया निवासी नदीम आलम ने पुलिस कमिश्नर को दिए आवेदन में बताया कि 13 जुलाई की रात करीब आठ बजे उनके बहनोई मोहम्मद सगीर उसकी स्कूटी से इब्राहिमपुरा जा रहे थे। सेंट्रल लाइब्रेरी चौराहे पर चल रही वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें बिना हेलमेट रोक लिया। 300 रुपये का चालान बनाया गया और स्कूटी की चाबी अपने पास रख ली गई।

पुलिसकर्मी ने कहा- अब तो तुम्हारी गाड़ी गई

चूंकि तत्काल चालान की राशि नहीं थी, इसलिए सगीर ने नदीम को मौके पर बुला लिया। इसी दौरान एक अज्ञात युवक स्कूटी लेकर फरार हो गया। नदीम का दावा है कि जब वह मौके पर पहुंचे और वाहन के बारे में पूछा तो ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी ने कहा- अब तो तुम्हारी गाड़ी गई। उनका कहना है कि पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। नदीम ने बताया कि इसके बाद वह मंगलवारा, तलैया, हनुमानगंज और गौतम नगर थानों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन हर जगह अधिकार क्षेत्र का हवाला देकर शिकायत लेने से मना कर दिया गया।

कांस्टेबल ने खारिज किए सभी आरोप

मामले में आरोपों के घेरे में आए हनुमानगंज थाने के आरक्षक दिनेश डेहरिया ने आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी को चाबी नहीं सौंपी। उनके अनुसार चाबी पहले से वाहन में लगी थी और अज्ञात युवक उसी का फायदा उठाकर स्कूटी लेकर भाग गया। आरक्षक ने किसी भी प्रकार की लापरवाही से इनकार किया है।

अब पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, संबंधित पुलिसकर्मी की भूमिका की पड़ताल और स्कूटी बरामद कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर मंगलावारा पुलिस स्कूटी की तलाश में जुटी है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
विधानसभा उपचुनाव-2026 के दृष्टिगत दतिया जिले में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी पालन एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सतत करवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक दतिया श्री…
 17 July 2026
भोपाल, सरकारी बैठकों में निर्णय लेने में लेटलतीफी और लंबी व उबाऊ मीटिंग से होने नुकसान को लेकर केंद्र सरकार ने नई गाइड जारी की है। इसमें प्रदेश में उच्च पदों…
 17 July 2026
भोपाल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम गर्ग को कथित VIP ट्रीटमेंट दिए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। भोपाल में समाजवादी पार्टी के प्रदेश…
 17 July 2026
भोपाल, एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शुक्रवार को 44 हजार करोड़ रुपए की केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया।भोपाल में उन्होंने कहा…
 17 July 2026
भोपाल, दिल्ली में आयोजित 'भारत टेक्स-2026' और 'इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश' में एमपी को रोजगार की दिशा में बड़ा आश्वासन मिला है। इन दोनों बड़े आयोजनों के माध्यम…
 17 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को लेकर जारी विवाद के बीच अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (AIMIM) भी खुलकर मैदान में उतर आई है। पार्टी…
 17 July 2026
भोपाल। बैरसिया के शाहपुरा गांव में पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर बलवा हो गया। सरपंच चुनाव में वोट नहीं देने की नाराजगी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ…
 17 July 2026
भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के अंतर्गत अमृत भारत स्टेशन योजना से पुनर्विकसित सांची, विदिशा, अशोकनगर और शिवपुरी रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण शुक्रवार को होगा।पर्यटन का मिलेगा बढ़ावारेलवे…
 17 July 2026
 भोपाल। लोक निर्माण विभाग ने 13 जुलाई को पदोन्नत किए गए दिलीप सिंह टेकाम की पदोन्नति दो दिन बाद ही निरस्त कर दी।दरअसल, सहायक यंत्री से कार्यपालन यंत्री पद पर…
Advt.