GNews7.com

केंद्रीय टीम ने वीबी जी राम जी के कार्यों का कबीरधाम में किया निरीक्षण

Updated on 16-07-2026 11:44 AM

रायपुर। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव (वित्त) श्री पी.के.शर्मा तथा अवर सचिव श्री राहुल कुमार श्रीवास्तव ने विकसित भारत जी राम जी  योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को देखने दो दिवसीय प्रवास पर कबीरधाम जिले में पहुँच कर निर्माण कार्यों का मंगलवार को निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल ने विकसित भारत जी राम जी योजना के कार्याे की प्रगति एवं अन्य आवश्यक तैयारियों से केन्द्रीय टीम को अवगत कराया।

केंद्रीय टीम ने वीबी जी राम जी के कार्यों का कबीरधाम में किया निरीक्षण

केंद्रीय टीम द्वारा योजना से जुड़े सभी मैदानी कर्मचारियों की बैठक लेकर योजना के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। गांव की आवश्यकता अनुसार निर्माण कार्याे की पहचान में ग्रामीणों की भूमिका, कार्य स्वीकृति की प्रक्रिया, युक्त धारा पोर्टल में कार्याे की एंट्री, काम की मांग, एनएमएमएस द्वारा ऑनलाइन हाजिरी, समय सीमा में मजदूरी भुगतान की जानकारी, 125 दिनो के रोजगार हेतु ग्रामीणों की मांग पर नए कार्यों की स्वीकृति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर जानकारी ली गई।

ग्रामीणों को रोजगार देने में कबीरधाम जिला प्रदेश में अग्रणी

सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी ग्राम पंचायतों के लिए पर्याप्त कार्य की स्वीकृत करते हुए रोजगार की मांग अनुसार निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहे हैं। साथ ही बताया गया कि योजना अंतर्गत ग्रामीणों को रोजगार देने के मामले में पूर्व की भांति कबीरधाम जिला प्रदेश में लगातार अग्रणी बना हुआ है। जिस पर केंद्रीय टीम द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की।

रेंगाखारखुर्द, चिखली, पोड़ी में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

प्रवास के दौरान केंद्रीय टीम के अधिकारियों ने ग्राम पंचायत रेंगाखारखुर्द में पहुंच कर आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण किया। कार्य की गुणवत्ता, मजदूरी भुगतान, मानव दिवस एवं कार्य से ग्रामीणों को हो रहे लाभ की जानकारी ली गई। ग्राम पंचायत चिखली के तालाब में चल रहे मछली पालन की आजीविका गतिविधियों का अवलोकन कर हितग्राही से हो रहे लाभ की जानकारी ली। ग्राम पंचायत पोड़ी में सामुदायिक बोरवेल रिचार्ज पिट के कार्य का निरीक्षण कर जानकारी ली गई। ग्राम पोड़ी निवासी हितग्राही श्री रामभजन पिता लतेल के लिए बनाए गए निजी आजीविका डबरी का निरीक्षण किया गया। डबरी की उपयोगिता पर हितग्राही से जानकारी ली गई। हितग्राही द्वारा बताया गया कि डबरी निर्माण से सिंचाई सुविधा का विस्तार हुआ है तथा मत्स्य पालन से आजीविका का नया साधन मिला है।

राजानवागांव में मजदूरों, समूह की दीदियों से की चर्चा

 निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत बोड़ला के ग्राम पंचायत राजानवागांव में विकसित भारत जी राम जी के प्रावधानों के संबंध में मजदूरों, समूह की दीदियों से चर्चा कर अधिकारियों ने योजना के उद्देश्य, ग्राम विकास में भूमिका, ग्रामीणों के आजीविका संवर्धन, रोजगार के अवसर, सामुदायिक सहभागिता, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, जल संवर्धन, कृषि एवं अन्य विकासात्मक गतिविधियों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर जानकारी दी। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों से योजना से संबंधित सुझाव एवं समस्याओं की जानकारी ली गईं तथा अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों के सभी प्रश्नों का विस्तार से उत्तर  दिया गया।

नेउरगांव खुर्द में किया पौधारोपण

केंद्रीय टीम ग्राम पंचायत नेउरगांवखुर्द पहुंचकर विकसित भारत जी राम जी उद्यान का निरीक्षण किया गया। जिसमें फलदार एवं छायादार के 500 से अधिक पौधों का वृक्षारोपण किया गया है। पौधों के रखरखाव पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान केंद्रीय टीम द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान में भाग लेते हुए पौधारोपण भी किया। केंद्रीय टीम के निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत बोड़ला,सहायक परियोजना अधिकारी वीबी जी राम जी, तकनीकी समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारी सहित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव स्व सहायता समूह की दीदीयां सहित, मैदानी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
सुकमा। सुकमा जिले के जनपद पंचायत छिंदगढ़ के सभाकक्ष में बुधवार को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत एक दिवसीय परियोजना स्तरीय प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टर …
 17 July 2026
सुकमा। जिला प्रशासन सुकमा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूरी सजगता से कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर …
 17 July 2026
दंतेवाड़ा। शासन की जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की पहल मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए भरोसेमंद मंच साबित हो रही है। जिले के ग्राम हीरानार के तेलगा पारा वार्ड…
 17 July 2026
राजनांदगांव। जिले में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत अब भी बनी हुई है। पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य होने के बावजूद घरेलू गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़…
 17 July 2026
दंतेवाड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष  नंदलाल मुड़ामी ने जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम पंचायत हिरोली, कड़मपाल एवं मदाडी का व्यापक दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।…
 17 July 2026
दंतेवाड़ा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  एम. भार्गव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का क्षेत्रीय निरीक्षण कर…
 17 July 2026
दंतेवाड़ा। आज जिले के सेवानिवृत्त होने वाले चार शिक्षकों के सम्मान में गरिमामय समारोह कार्यक्रम में कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव ने शिक्षकों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित…
 17 July 2026
दंतेवाड़ा। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), द्वारा ’’ए-हेल्प’’ ( पशुधन स्वास्थ्य एवं पशुधन उत्पादन विस्तार हेतु मान्यता प्राप्त अभिकर्ता) अंतर्गत आयोजित 15 दिवसीय आवासीय पशु सखी प्रशिक्षण…
 17 July 2026
भिलाईनगर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) और अडाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) के बीच भिलाई इस्पात संयंत्र एवं टाउनशिप में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति के लिए गुरुवार को महत्वपूर्ण…
Advt.