GNews7.com

25 साल से रिलेशनशिप में हैं 63 साल की 'पवित्र रिश्ता' फेम स्वाति आनंद, पर नहीं की शादी, बताई वजह

Updated on 11-07-2026 12:52 PM
'पवित्र रिश्ता' और 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस स्वाति आनंद 63 साल की हो चुकी हैं, पर आज भी कुंवारी ही हैं। उनका शादी का इरादा नहीं है, पर यह जरूर कबूल किया कि वह 25 साल से रिलेशनशिप में हैं। स्वाति आनंद शादी क्यों नहीं करना चाहतीं और क्यों अकेले ही जिंदगी बिताने का फैसला लिया, इसकी वजह एक इंटरव्यू में बताई है।

स्वाति आनंद ने बताया कि उन्होंने शादी न करने का फैसला किस कारण किया। एक्ट्रेस ने उस डर और सवाल का भी जिक्र किया, जो शादी के नाम पर उनके मन में उठता रहा। स्वाति ने यह भी बताया कि वह 25 साल से रिलेशनशिप में हैं, पर किसके साथ हैं, इसका खुलासा नहीं किया।

25 साल से रिलेशनशिप में हैं स्वाति आनंद, पर नहीं बताया नाम

स्वाति आनंद ने 'टेली मसाला' को दिए इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप को लेकर बताया कि वह बहुत सालों से रिश्ते में हैं। 24-25 सालों से वह रिलेशनशिप में हैं, पर वह अपनी पर्सनल लाइफ को बहुत संभालकर रखती हैं। हालांकि, उनके शो के सेट पर सबको उनके रिलेशन के बारे में पता है।

शादी क्यों नहीं की? इस पर बोलीं- दूसरी जगह फ्रीडम नहीं मिली तो?

शादी और अपनी खुद की फैमिली बनाने के बारे में पूछे जाने पर स्वाति आनंद बोलीं, 'मुझे कभी ना ऐसा लगा ही नहीं। मैं बचपन में भी बोलती थी कि मैं अकेली रहूंगी। और मम्मा को बड़ा ऐसा होता था कि मेरी एक ही बेटी है, तो उसकी तो शादी में बड़ी धूमधाम से करूंगी। फिर धीरे-धीरे जब मैं बड़ी होने लगी, मेरी सोच लोगों को पता चलने लगी। फिर कुछ भी कहो, हमारे समाज में, हमारे भारत में उतनी फ्रीडम नहीं है। मुझे मेरे घर में बहुत फ्रीडम मिली है। लेकिन मुझे ये था कि मैं जहां भी जाऊंगी, वहां मुझे उतनी फ्रीडम मिलेगी? तो वो एक सवाल हमेशा मन में रहा।'

'आजकल रिश्तों में लोग दूरी और कमी महसूस करने लगे'

स्वाति आनंद ने फिर बताया कि वह सोचकर शादी से पीछे हटी रहीं कि जो प्यार और आजादी उन्हें अपने घर में मिली, वह दूसरे घर में मिलेगी या नहीं? वह बोलीं, 'मैं अगर अपना 100% दूंगी, तो सामने वाला अपना 50% तो देगा। हो जाता है। ऐसा तो नहीं हो सकता कि हम किसी से उम्मीद न रखें। हम आखिर इंसान ही हैं। लेकिन अभी रिश्ते जिस तरह से कॉम्प्लिकेटेड होते जा रहे हैं लाइफ में, सहूलियतें बढ़ती जा रही हैं हमारे आसपास, लेकिन रिश्तों में कहीं ना कहीं लोग दूरी और कमी महसूस करने लगे हैं। तो मुझे तो नहीं चाहिए था ऐसा कि मुझे कमी महसूस हो, क्योंकि मुझे बहुत प्यार मिला। तो मैं उसी सोच में रह गई कि अगर मुझे उतना ही प्यार नहीं मिला, तो मैं क्या करूंगी। तो जो प्यार मेरे पास है, मैं उसको ही समेटकर रखना चाहती थी। मैं बहुत खुश थी।'

ससुराल में कहते हैं बहू बेटी है, पर ऐसा नहीं होता

स्वाति आनंद ने फिर कहा कि वह अपने रिश्तेदारों को भी अच्छे से संभाल लेती हैं और सब जानते हैं कि ये हर काम में परफेक्ट है। लेकिन यह भी कहा कि ससुराल में भले ही बहू को लोग कितना भी बेटी-बेटी कहें, पर ऐसा होता नहीं है। स्वाति के मुताबिक, 'पवित्र रिश्ता' के शूट के वक्त भी वह शिफ्ट के बीच-बीच में आकर मम्मी-पापा के लिए खाना बनाकर जाती थीं। स्वाति बोलीं, 'मम्मी-पापा समझते थे, पर हो सकता है दूसरी फैमिली (ससुराल) नहीं समझती। और वो लोग नहीं समझते। कहते हैं ना ससुराल वाले कि बेटी बन जाती है। ये तो हमारी बेटी है। ये सिर्फ कहने की बात होती है। ऐसा नहीं हो पाता क्योंकि मैं तो अपने आसपास जो देखती हूं, उसमें मैंने तो नहीं देखा है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.